CISF ASI भर्ती 2021: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) सहायक उप निरीक्षकों के पद पर भर्ती के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना प्रकाशित की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार उपरोक्त पदों पर 5 फरवरी 2021 को या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। सहायक उप निरीक्षक के पद के लिए लगभग 690 रिक्त पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कि गई है। जिन उम्मीदवारों ने हेड कांस्टेबल / जीडी कांस्टेबल / ट्रेड्समैन और कांस्टेबल के रूप में 5 साल की संयुक्त नियमित सेवा पूरी कर ली है, वे परीक्षा में बैठने के योग्य हैं। उम्मीदवार विस्तृत जानकारी जैसे पात्रता मानदंड, चयन मानदंड,आयु सीमा,आवेदन शुल्क,अंतिम तिथि और अन्य विवरण कि जानकारी के लिये आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।
CISF ASI भर्ती 2021 अधिसूचना विवरण
- संगठन का नाम: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल
- पद का नाम: सहायक उप निरीक्षक (कार्यकारी)
- कुल रिक्तियां: 690
- आवेदन कि अंतिम तिथि: 5 फरवरी 2021
- आवेदन मोड: ऑनलाइन
- श्रेणी: सरकारी नौकरियां
- चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा,शारीरिक मानक परीक्षण,चिकित्सा परीक्षा
- नौकरी करने का स्थान: भारत में
- आधिकारिक साइट: cisf.gov.in
सीआईएसएफ एएसआई भर्ती 2021 पदों का विवरण
- अन आरक्षित 536
- अनुसूचित जाति 103
- अनुसूचित जनजाति 51
CSIF ASI भर्ती 2021 पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता
- जिन उम्मीदवारों ने शैक्षिक योग्यता के रूप में भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। वो उम्मीदवार सहायक उप निरीक्षक पद के लिए आवेदन करने के लिए योग्य है।
आयु सीमा (01/08/2020 को)
- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष
- एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट: 05 वर्ष
चयन प्रक्रिया
- सेवा रिकॉर्ड की जाँच
- लिखित परीक्षा
- फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट
- शारीरिक दक्षता परीक्षा
- विस्तृत चिकित्सा परीक्षा
- अंतिम चयन: लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के अनुसार किया जाएगा और विस्तृत चिकित्सा परीक्षा में “फिट” घोषित किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
- कृपया आवेदन शुल्क की जानकारी के लिए आधिकारिक सीआईएसएफ एएसआई अधिसूचना की जांच करें।
शारीरिक मानक
क्रम संख्या | श्रेणी | पुरुष | महिला | |
छाती | लम्बाई | लम्बाई | ||
1 | जनरल / एससी / ओबीसी | 80-85 सेमी. | 170 सेमी. | 157 सेमी. |
2 | गढ़वालियों, कुमाउँनी, डोगरा, मराठों, और सिक्किम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, मिज़ोरम, असम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और मेघालय के राज्य / संघ शासित प्रदेशों के उम्मीदवार | 80-85 सेमी. | 165सेमी. | 155 सेमी. |
3 | एसटी | 77-82 सेमी. | 162.5 सेमी. | 154 सेमी. |
4 | उत्तर पूर्वी राज्यों गोरखपुर और एसटी की श्रेणियों में आने वाले उम्मीदवार | 80-85 सेमी. | 157 सेमी. | 150 सेमी. |
CISF ASI भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें?
- इच्छुक और पात्र उम्मीदवार दस्तावेजों के साथ सीआईएसएफ के संबंधित जोनल डीआईजी को 05 फरवरी 2021 तक अपने आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना की जांच करे।