सिक्किम TET 2021 सिक्किम मानव संसाधन विकास विभाग ने सिक्किम TET 2021 परीक्षा की उत्तर कुंजी अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दि है। परीक्षा 27 मार्च को आयोजित की गई थी। प्राथमिक शिक्षक के लिए STET स्तर 1 परीक्षा सुबह की पाली में और स्नातक शिक्षक के लिए STET स्तर 2 की परीक्षा दोपहर कि पाली में आयोजित की गई थी। सिक्किम पात्रता प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को सिक्किम टीईटी उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार लेख में निचे दिए लिंक से या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने उत्तर कुंजी कि जाँच कर सकते है।
सिक्किम टीईटी 2021 विवरण
बोर्ड का नाम- मानव संसाधन विकास विभाग, सिक्किम सरकार
परीक्षा का नाम-सिक्किम शिक्षक पात्रता परीक्षा
परीक्षा की तारीख- 27.03.2021
Answer key जारी करने की तारीख- 28.03.2021
उत्तर कुंजी चुनौती अंतिम तिथि- 03.04.2021
उत्तर कुंजी स्थिति- जारी
आधिकारिक वेबसाइट- @sikkimhrdd.org/
सिक्किम TET विवरण
टीईटी शिक्षक पात्रता परीक्षा, कक्षा एक से आठवीं के लिए शिक्षक के रूप में नियुक्ति के लिए पात्र होने के लिए न्यूनतम योग्यता है। TET भारतीय सरकारी स्कूलों में शिक्षण भर्ती के लिए परीक्षा अनिवार्य है। इसमें दो पेपर होते हैं: कक्षा 1 से V के शिक्षकों के लिए पेपर 1, और कक्षा V से VIII के लिए पेपर 2 शामिल है।
STET उत्तर कुंजी 2021 विवरण
बोर्ड ने 27.03.2021 को विभिन्न केंद्रों पर सिक्किम शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन आयोजित किया था। परीक्षा की उत्तर कुंजी 28.03.2021 से जारी कि गई है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया नो दिए लिंक से इसकी जाँच कर सकते है।
सिक्किम टीईटी 2021 आपत्ति उठाने के चरण
उत्तर कुंजी में दिए गए उत्तर से संबंधित किसी भी आपत्ति को प्रस्तुत करने के लिए, उम्मीदवारों को 3 अप्रैल तक एक Google शीट फॉर्म भरने की आवश्यकता है। आपत्ति दर्ज करने के लिए, उम्मीदवारों को निम्नलिखित निर्देशों का पालन करने की आवश्यकता है:
- आपत्ति दर्ज करने के लिए जीमेल खाते की आवश्यकता होती है।
- फॉर्म केवल एक प्रश्न के लिए है।
- किसी अन्य प्रश्न चुनौती के लिए प्रक्रिया को फिर से दोहराना होगा।
- जब आप अपनी फिलिंग पूरी कर लेंगे तब सब्मिट बटन पर क्लिक ।
- चुनौतियों के लिए केवल ऑनलाइन फॉर्म स्वीकार किया जाएगा
STET उत्तर कुंजी 2021 कैसे डाउनलोड करें?
- सिक्किम HRDD की आधिकारिक साइट पर जाएं या निचे दिए लिंक पर क्लिक करे।
- होम पेज पर General Section à News / Event शीर्षक अनुभाग पर जाये।
- उस पृष्ठ पर “ANSWER KEY TO STET HELD ON 27.03.2021” ढूंढें और क्लिक करे।
- उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और जाँच करे और भविष्य के लिये सहेजे।